13 अगस्त 2026 को पीपलकोटी, चमोली में हुए विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना हादसे मैं मृतक आश्रित मजदूरों को मिले उचित मुआवजा भारतीय किसान मजदूर संगठन
जल्दी ही मन मुख्यमंत्री जी को अवगत कराकर मुआवजे की जाएगी मांग अरुण शर्मा
पीपलकोटी टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत, संगठन ने मांगा 1-1 करोड़ का मुआवजा
चमोली। विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना, पीपलकोटी में 13.8.2026 को निर्माणाधीन टनल धंसने से बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 10 श्रमिकों की मौत हो गई और 17 श्रमिक घायल हो गए।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि परियोजना बनाने वाली कंपनी और श्रमिकों ने 3-4 दिन पहले ही THDC अधिकारियों को टनल में पानी रिसाव की शिकायत की थी। लेकिन अधिकारियों ने बात अनसुनी कर काम जारी रखा, जिसके कारण ये हादसा हुआ।
मृतकों के परिजनों के भविष्य को “अंधकारमय” बताते हुए पत्र में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि:
- मृतक श्रमिक के परिजनों को ₹1-1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए
- घायल श्रमिकों को ₹20-20 लाख का मुआवजा दिया जाए
- मुआवजा निर्माणदायी संस्था THDC से दिलवाया जाए
चेतावनी दी गई है कि अगर समुचित मुआवजा नहीं मिला तो किसान मजदूर संगठन THDC का कार्य बंद करवाकर उग्र आंदोलन करेगा।

