देवबंद सहारनपुर में हुए बच्चे की घटना पुलिस द्वारा किया गया खुलासा
खौफनाक सनक- बड़ा अपराधी बनने की चाहत में राह चलते मासूम की हत्या, पुलिस ने बेनकाब किया खूनी चेहरा!
मुजफ्फरनगर के शातिरों ने पहचान के लिए रची खूनी साजिश, देवबंद ब्लाइंड मर्डर केस का सहारनपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश!
देवबंद/ सहारनपुर
थाना देवबंद क्षेत्र में हुए चर्चित ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। एसपी देहात मयंक पाठक ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि गत 30 तारीख को थाना देवबंद में पिंटू पुत्र नाथीराम की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी।बताया गया कि 3 तारीख को पिंटू का शव नहर से बरामद हुआ था। शव के साथ भारी पत्थर बांधकर उसे नहर में फेंका गया था ताकि पहचान और सबूत मिटाए जा सकें। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले को ब्लाइंड मर्डर मानते हुए गंभीरता से जांच शुरू की।मामले के खुलासे के लिए थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों की पहचान हुई, जिनकी पहचान विशाल पुत्र ईशम निवासी अखनूर तथा गगन पुत्र जयसिंह निवासी अखनूर जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।एसपी देहात के अनुसार आरोपियों ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी ठिकाने लगाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। लगातार दबिश और सर्विलांस के जरिए आखिरकार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पूर्व में लूट के एक मामले में जेल जा चुके थे। जेल से बाहर आने के बाद गांव और परिवार में उन्हें अपराधी की नजर से देखा जाने लगा था। इसी मानसिकता के चलते उन्होंने “बड़ा अपराधी” बनने की सोच के साथ किसी व्यक्ति की हत्या करने की योजना बनाई।पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी घर से यह सोचकर निकले थे कि किसी न किसी व्यक्ति की हत्या करनी है। मृतक से उनकी कोई व्यक्तिगत रंजिश या पहचान नहीं थी। केवल खौफ और अपराधी छवि बनाने के लिए इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि फिलहाल पुलिस अन्य पहलुओं और कड़ियों को भी जोड़ने का प्रयास कर रही है। दोनों आरोपी पहले एक भट्ठे पर काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है!!

