यूजीसी के खिलाफ राजस्थान में आंदोलन कर रहे श्रवण समाज के नेता करणी सेना के अध्यक्ष श्री महिपाल सिंह मकराना जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं -पंडित अधीर कौशिक


विषय: UGC रोलबैक की मांग को लेकर राजस्थान में आंदोलन रथ करणी सेवा के अध्यक्ष सरवन समाज के नेता महिपाल सिंह मकराना जी को जन्मदिवस के शुभ अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा की ओर से हरिद्वार में मां गंगा जी के तट पर भगवान शिव से प्रार्थना एवं हवन-पूजन एवं संकल्पकरया

हरिद्वार। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी के कथित “काले कानून” के विरोध में आज हरिद्वार में सवर्ण समाज के लोगों ने गंगा तट पर एकत्रित होकर विशेष हवन-पूजन किया। कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ और भगवान परशुराम से प्रार्थना की गई कि सवर्ण समाज के अग्रणी नेता श्री महिपाल सिंह मखराना को इस संघर्ष में शक्ति प्रदान हो।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान यूजीसी कानून के कारण विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसी को लेकर पूरे देश में सवर्ण समाज एकजुट होकर विरोध कर रहा है।

वक्ताओं ने कहा, “यह लड़ाई केवल श्री महिपाल मखराना जी की नहीं है, यह पूरे सवर्ण समाज की लड़ाई है। देश-विदेश में जहां-जहां सवर्ण संगठन हैं, सभी को इस आंदोलन के साथ आना होगा। जब तक यूजीसी रोलबैक नहीं होता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पीले वस्त्र धारण कर हाथों में परशुराम और धार्मिक ध्वज लिए हुए थे। अंत में “यूजीसी काला कानून – वापस लो” और “बोल भगवान परशुराम जी की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

आयोजकों ने कहा कि सवर्ण समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और श्री अखंड परशुराम जी का आशीर्वाद हमे सा महिपाल सिंह मकराना जीके साथ है। इस अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक प्रसिद्ध कथावाचक पवन कृष्ण शास्त्री स्वामी कार्तिकेय महाराज स्वामी रूद्र आनंद पंडित विष्णु प्रसाद विष्णु शर्मा अमित भारद्वाज ऋषि शर्मा दिनेश वाली मनोज ठाकुर बृजमोहन शर्मा काफी संख्या में श्रवण समाज के लोग मौजूद थे/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *