2006 बैच की आईपीएस अधिकारी डॉ. संजुक्ता पराशर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है।
असम-मेघालय कैडर की अधिकारी पराशर ने 2006 की यूपीएससी परीक्षा में 85वीं रैंक हासिल कर आईएएस के बजाय आईपीएस को चुना था।
उन्हें असम की ‘आयरन लेडी’ कहा जाता है। राज्य में अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने उग्रवाद के खिलाफ कई बड़े अभियानों का नेतृत्व किया। उन्होंने जंगलों में खुद कमांडो टीमों की अगुवाई करते हुए महज 15 महीनों में 16 उग्रवादियों को ढेर किया और 64 से ज्यादा को गिरफ्तार किया था।
सीआरपीएफ में आईजी बनने से पहले वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में डीआईजी के पद पर कार्यरत थीं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें ‘गृह मंत्री पदक’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

