🚨सुरक्षित डिजिटल लेनदेन की दिशा में एक और सशक्त कदम — RBI एवं उत्तराखण्ड पुलिस का संयुक्त प्रयास
🚨 24×7 बैंक–पुलिस समन्वय को सुदृढ़ बनाने हेतु देहरादून में आज पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ/साइबर श्री निलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में RBI एवं उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।
────────────────────────────
इस समन्वय बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ श्री अजय सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर) श्री शांतनु पाराशर सहित उत्तराखण्ड पुलिस तथा RBI के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में 24×7 बैंक–पुलिस समन्वय तंत्र, Golden Hour के दौरान धोखाधड़ी की धनराशि को तत्काल Hold/Freeze करने, शनिवार, रविवार एवं सार्वजनिक अवकाशों में भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक बैंक में ऑन-कॉल नोडल अधिकारी नामित किए जाने तथा Mule Accounts पर प्रभावी निगरानी एवं कार्रवाई को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
एसएसपी एसटीएफ श्री अजय सिंह ने बताया कि वर्तमान में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित लगभग ₹80 करोड़ की धनराशि विभिन्न स्तरों पर होल्ड की गई है, जिसे विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत पीड़ितों को वापस दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
🤝 मजबूत बैंक–पुलिस समन्वय, त्वरित कार्रवाई और जन-जागरूकता ही साइबर वित्तीय अपराधों के विरुद्ध सबसे प्रभावी सुरक्षा है।

