जापान ने भारत से आमों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।
दरअसल, इस साल की शुरुआत में जांच के दौरान जापानी अधिकारियों को भारत की ट्रीटमेंट फिसिलिटीज में कीड़ों-मकोड़ों पर कंट्रोल के तरीकों में खामियां मिली थीं।
जापान के इस फैसले से आम के अहम सीजन में इसके निर्यात में रुकावट आई है।
इससे भारत के आमों की अल्फ़ांसो, केसर, लंगड़ा और बैंगनपल्ली जैसी किस्में प्रभावित हुई हैं।
भारतीय आमों की जापान में बहुत ज्यादा डिमांड होती है।
यह रोक लगभग दो दशकों में इस तरह की पहली पाबंदी है। जापान ने पहले भी ‘फ़्रूट फ़्लाई’ (फल मक्खी) की चिंताओं को लेकर भारतीय आमों पर बैन लगाया था। भारत के ट्रीटमेंट के तरीकों को बदलने के बाद 2006 में उन पाबंदियों को हटा लिया गया। अब, जापान के अधिकारियों ने एक बार फिर यह चिंता जताई है कि क्या भारत से आने वाले आम, देश के पौधों की सेहत से जुड़े कड़े मानकों को पूरा कर रहे हैं।

