मनोज ठाकुर
लालढांग में उत्तराखंड क्रांति दल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, मिशन 2027 की रणनीति पर हुआ मंथन
आज लालढांग में उत्तराखंड क्रांति दल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों एवं मिशन 2027 की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी एक सप्ताह बाद गेड़ीखाता में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा प्रदेश के राजनीतिक भविष्य और संगठन के विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश में एक मजबूत क्षेत्रीय विकल्प के रूप में जनता के बीच जाएगा। पार्टी का उद्देश्य उत्तराखंड के संसाधनों, रोजगार और अधिकारों की रक्षा करते हुए प्रदेश में क्षेत्रीय सोच पर आधारित सरकार का गठन करना है।
बैठक में युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया गया कि वे अपने राज्य के हितों की रक्षा के लिए क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल का साथ दें। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड के विकास कार्यों, ठेकों एवं विभिन्न परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। राज्य के संसाधनों और रोजगार के अवसरों का अधिकतम लाभ उत्तराखंड के लोगों को मिले, इसके लिए मजबूत जनभागीदारी और क्षेत्रीय नेतृत्व आवश्यक है।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से आगामी गेड़ीखाता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव एवं घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया गया।
Ashish Negi UKD जागो उत्तराखंड J. P Badoni

