उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा आज हरिद्वार कोतवाली में एक ज्ञापन सौंपकर हाल ही में कर्णप्रयाग में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस एवं युवा नेता आशीष नेगी जी को टारगेट कर पहाड़ी समाज के विरुद्ध की जा रही अभद्र टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई।

मनोज ठाकुर

हरिद्वार: उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा आज हरिद्वार कोतवाली में एक ज्ञापन सौंपकर हाल ही में कर्णप्रयाग में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस एवं युवा नेता आशीष नेगी जी को टारगेट कर पहाड़ी समाज के विरुद्ध की जा रही अभद्र टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई।

ज्ञापन में कहा गया कि कुछ निहंगों एवं असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उत्तराखंड की शांतिप्रिय छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, दिन-रात प्रदेश की सुरक्षा में तैनात उत्तराखंड पुलिस के जवानों तथा पहाड़ी समाज के विरुद्ध अपमानजनक, अशोभनीय एवं गाली-गलौज भरी भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे प्रदेशवासियों की भावनाएँ आहत हुई हैं।

उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा कि उत्तराखंड वीरों, शहीदों, संतों और शांतिप्रिय लोगों की भूमि है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

दल ने प्रशासन से मांग की कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने, प्रदेश का माहौल खराब करने तथा उत्तराखंड पुलिस एवं पहाड़ी समाज का अपमान करने वाले सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की हरकत करने का साहस न कर सके।

उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा कि उन्हें कानून एवं न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है और वे अपेक्षा करते हैं कि उत्तराखंड पुलिस तथा प्रदेश के सम्मान की रक्षा के लिए प्रशासन प्रभावी कदम उठाएगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोकुल रावत, जिला उपाध्यक्ष रवि जैन, महानगर अध्यक्ष कमलेश पांडे, शिवम, सुरेंद्र वाल्मीकि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जय हिंद! जय उत्तराखंड! आशीष नेगी जी जिंदाबाद जिंदाबाद
जागो उत्तराखंड उक्रांद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *