नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग ने दावा किया है कि उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक एकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं।

नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग ने दावा किया है कि उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक एकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं।

हेले नॉर्वे में संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने की कोशिश करने की वजह से चर्चा में हैं। हेले ने कहा है कि उनको ऑनलाइन विरोध का सामना करना पड़ रहा है और उनके सोशल एकाउंट सस्पेंड हो गए हैं। हेले ने कहा कि वह इससे दुखी नहीं हैं और इसे बोलने की छोटी कीमत मानती हैं।

हेले लेंग ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि वह अपना इंस्टाग्राम एकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने एकाउंट के सस्पेंशन का नोटिस शेयर किया है। साथ ही फेसबुक एकाउंट भी सस्पेंस होने की बात कही है। हेले ने लिखा कि प्रेस की आजादी के लिए यह एक छोटी सी कीमत है, जिसका मैंने पहली बार अनुभव किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *