यही है देश के प्रधानमंत्री जी की ताकत एक उद्योगपति को बचाने के लिए पूरा जोर लगा दिया भारत की जनता को कर्ज में डाल दिया
परंतु दोस्त का धर्म निभाना
उद्योगपति गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को एक बहुत बड़ी कानूनी राहत मिली है. अमेरिकी न्याय विभाग ने सोमवार को दोनों के खिलाफ चल रहे सभी आपराधिक आरोपों को हमेशा के लिए वापस ले लिया है. इसके साथ ही न्यूयॉर्क की अदालत में चल रहा यह हाई-प्रोफाइल सिक्योरिटीज और वायर फ्रॉड का मामला पूरी तरह से बंद हो गया है. अमेरिकी अभियोजकों ने निष्कर्ष निकाला कि वे इन आरोपों को साबित करने की स्थिति में नहीं हैं.
यह फैसला तब आया है जब अडानी एंटरप्राइजेज ने अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के साथ 27.5 करोड़ डॉलर (करीब 2648 करोड़ रुपये) का भुगतान करके एक अलग मामला सुलझाया है. उस जांच में यह पता लगाया जा रहा था कि क्या कंपनी ने ईरान के खिलाफ वाशिंगटन के प्रतिबंधों का उल्लंघन किया था. न्यायालय के समक्ष दायर अपनी अर्जी में, अमेरिकी न्याय विभाग ने अडानी के खिलाफ अभियोग को विथ प्रिज्युडिस यानी हमेशा के लिए खारिज करने का अनुरोध किया.

