देहरादून में द बुक चैनल द्वारा आयोजित ऑथर इनक वेल अवार्ड 2026 से सम्मानित किए गए वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव ज़ी

हरिद्वार के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रख्यात लेखक सम्मानित

देहरादून।


“The Book Channel” द्वारा आयोजित “Author InkWell Awards 2026” समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकारों एवं रचनाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रख्यात लेखक को उनकी नई पुस्तक “अग्निपरीक्षा” के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान उन्हें समाज, कानून एवं न्याय व्यवस्था से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली एवं चिंतनशील लेखन हेतु दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों ने कहा कि “अग्निपरीक्षा” समाज की वास्तविक चुनौतियों, न्याय व्यवस्था और मानवीय संघर्षों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है।

समारोह के दौरान विभिन्न राज्यों से आए लेखकों, कवियों एवं विचारकों को भी उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, समाज और अभिव्यक्ति की शक्ति पर विस्तृत चर्चा हुई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन साहित्यिक चेतना को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षाविद, अधिवक्ता, साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *