उच्च अधिकारियों के द्वारा नीचे के कर्मचारियों को बनाया गया बाली का बकरा जबकि उच्च अधिकारियों के संज्ञान से इतना बड़ा इवेंट्स होने जा रहा था इसमें नीचे के कर्मचारियों की कोई गलती नहीं नजर आ रही है बड़ा सवाल उत्पन्न हो रहा है
राजाजी टाइगर रिजर्व के हरिद्वार रेंज स्थित मां सुरेश्वरी देवी मंदिर में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री के बेटे की शादी को लेकर उठे विवाद में बड़ा एक्शन हुआ है।

जांच के बाद दो फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित कर दिया गया है, जबकि रेंजर और वन दरोगा को उनके पद से हटा दिया गया है। अप्रैल को सुरेश्वरी देवी मंदिर परिसर में मंत्री के बेटे की शादी तय हुई थी।
आयोजन से पहले टेंट, कूलर, फर्नीचर और अन्य साज-सज्जा का सामान ट्रकों के जरिए मंदिर परिसर तक पहुंचाया गया। इसके फोटो-वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, यह क्षेत्र रिजर्व फॉरेस्ट के अंतर्गत आता है, जहां राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, कोर्ट और एनजीटी की गाइडलाइन के तहत शोर-शराबे वाले आयोजनों पर सख्त प्रतिबंध है। विवाद बढ़ने पर आयोजन का सामान तुरंत हटा लिया गया और शादी साधारण तरीके से संपन्न कराई गई
इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर मध्य मंत्री जी के बेटे की शादी हाई प्रोफाइल हो गई थी और इसमें उच्च अधिकारियों की लापरवाही सामने नजर आ रही थी और इसका शिकार नीचे के कर्मचारी हो रही है यह बहुत गलत हो रहा है प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्रा ने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व एक संवेदनशील क्षेत्र है और यहां नियमों का पालन अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्रा ने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व एक संवेदनशील क्षेत्र है और यहां नियमों का पालन अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

