वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडेय को दैनिक जागरण डिजिटल (जागरण न्यू मीडिया) का मैनेजिंग एडिटर नियुक्त किया गया

वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडेय को दैनिक जागरण डिजिटल (जागरण न्यू मीडिया) का मैनेजिंग एडिटर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐

वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडेय, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के वर्ष 2004-06 बैच के पूर्व छात्र रहे हैं। भोपाल मूल के अनिल जी ने डिजिटल मीडिया में लगभग दो दशक तक अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुभव से अलग पहचान बनाई है।
वे पूर्व में अमर उजाला डिजिटल, नईदुनिया डॉट कॉम, हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल, दैनिक भास्कर एवं वेबदुनिया डॉट कॉम जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। नईदुनिया डॉट कॉम के निर्माण और विकास में भी उनकी अहम भूमिका रही है।
उनकी यह नई जिम्मेदारी न केवल उनके उज्ज्वल पत्रकारिता जीवन की उपलब्धि है, बल्कि पत्रकारिता जगत और उनके शुभचिंतकों के लिए भी गर्व का विषय है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें और निष्पक्ष व प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा देते रहें।
हार्दिक शुभकामनाएं भाई अनिल पांडेय जी। 🌹🙏
उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *