❇️ BREAKING: क्या UP में भी लागू होगा गुजरात मॉडल? 100+ विधायकों के टिकट पर संकट के बादल
लखनऊ/ भाजपा के गुजरात मॉडल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी बड़े फेरबदल की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान इस बार नो-रिपीट फॉर्मूले पर काम कर रहा है।
सूत्र बताते हैं कि आंतरिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर लगभग 40% यानी 100 से 125 विधायकों के टिकट कट सकते हैं।
सहारनपुर जनपद में भी इस रिपोर्ट के बाद हलचल तेज हो गई है। अब सवाल है – किसका टिकट कटेगा और किसकी किस्मत चमकेगी?

