गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय हरिद्वार में हिंदी दिवस समारोह – 14 सितंबर 2026
स्वामी श्रद्धानंद की तपस्थली गुरुकुल कांगड़ी में महर्षि दयानंद के सूत्र “आर्य भाषा हिंदी ही देश को एकता में बांध सकती है” को स्मरण करते हुए हिंदी दिवस मनाया गया।

प्राचार्य डॉ. विजेंद्र शास्त्री ने कहा – हिंदी राष्ट्र का गौरव, सरलता-सरसता की भाषा है। मुख्याधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ शर्मा ने कहा – आजादी के बाद हिंदी को लागू न करना बड़ी भूल थी। डॉ. योगेश शास्त्री ने हिंदी को माथे की बिंदी बताया।
इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी, कविता वाचन, भाषण, सुलेख प्रतियोगिता व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ। विजेताओं में मोक्ष, भानु प्रताप, तरुण सिंघल, युवराज, केशव वर्मा, अनंत शर्मा, यशवर्धन, अर्णव कुमार, कृष्णा सैनी आदि रहे। संचालन हिंदी प्रवक्ता अशोक कुमार आर्य एवं दीप कमल ने किया।

