आज माननीय प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा जी के नेतृत्व में हरिद्वार में कांग्रेसजनों के साथ “वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च”


🔵 GANGA NEWS 24 OFFICIAL | HARIDWAR POLITICAL UPDATE

आज माननीय प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा जी के नेतृत्व में हरिद्वार में कांग्रेसजनों के साथ “वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च”

चुनावों में गड़बड़ी एवं SIR प्रक्रिया में अनियमितताओं के विरोध में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे व गिरफ्तारी की मांग को लेकर आवाज़ बुलंद की।

🙏 इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेसजनों ने गंगा मैया में डुबकी लगाकर प्रार्थना की कि देश को इस भ्रष्ट सरकार और भ्रष्ट चीफ इलेक्शन कमिश्नर से मुक्ति मिले।

माननीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाने का यह संघर्ष अब केवल कांग्रेस पार्टी का संघर्ष नहीं रहा, बल्कि हमारे संविधान की रक्षा का जनआंदोलन बन गया है।

इस अवसर पर सह प्रभारी मनोज यादव जी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जी, प्रीतम सिंह जी, डॉ हरक सिंह रावत जी, करन माहरा जी, CWC सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल जी, बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी जी, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला जी, हरिद्वार क्षेत्र के माननीय विधायकगण एवं पूर्व विधायकगण, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, हरिद्वार जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

📅 07 Oct 2026 | हरिद्वार

VoteBachaoDeshBachao #KumariSelja #RahulGandhi #Congress #Haridwar #ElectionCommission #GangaNews24Official

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *