GANGA NEWS 24
🔴 देहरादून BIG BREAKING
राजकीय दून अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह चापड़ लेकर घुसे दो लोग, CCTV फुटेज आया सामने!
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में आज सुबह करीब 6:15 बजे दो संदिग्ध युवक धारदार हथियार (चापड़) लेकर घुस गए। CCTV में दोनों कैद।
अस्पताल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल ने कहा –
“मामले की जांच जारी है, आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी – सार्वजनिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”
पुलिस द्वारा क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी।

