संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर हरिद्वार में ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का भव्य स्वागत

संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर हरिद्वार में ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का भव्य स्वागत

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर देशव्यापी ‘समरसता संकल्प यात्रा’ के हरिद्वार आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा के स्वागत के दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं महापौर किरण जैसल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ा। फूलों से सजे वाहन पर यात्रा का स्वागत करते हुए सभी ने संत रविदास जी के संदेश – समानता, सद्भाव, भाईचारा और समरसता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संत रविदास जी की वाणी समाज को समानता और समरसता का मार्ग दिखाती है। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर ही भेदभाव रहित, एकजुट समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्वराज विद्वान, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुमियाल, कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जीएमवीएन निदेशक सुशील त्यागी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पार्षदगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SantRavidas #SamarasataSankalpYatra #Haridwar #MadanKaushik #KiranJaisal #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *