रसूलपुर मीठीबेरी में आंगनबाड़ी भवन नहीं बना, प्रधान का जिलाधिकारी से गुहार – 2 साल से लटका है मामला

Ganga News 24 | हरिद्वार

रसूलपुर मीठीबेरी में आंगनबाड़ी भवन नहीं बना, प्रधान का जिलाधिकारी से गुहार – 2 साल से लटका है मामला

ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठीबेरी, विकास खंड बहादराबाद, जिला हरिद्वार की प्रधान कमलेश द्विवेदी ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम (पंजीकरण संख्या 555, दिनांक 28/09/2026) के तहत जिलाधिकारी महोदय को पत्र लिखकर आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की मांग की।

पत्र में कहा गया है कि पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र भवन की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसके आधार पर 12/04/2024 को कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को पत्र प्रेषित किया गया था। भवन के लिए भूमि उपलब्धता का प्रस्ताव भी दिया जा चुका है। इसके बावजूद ब्लॉक, जिला, जनता दरबार और मुख्यमंत्री चौपाल में निरंतर पत्राचार के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

प्रधान का कहना है कि कार्यकाल समापन की ओर है और विकास कार्य अवरुद्ध हो रहे हैं, पंचायत का विश्वास डगमगा रहा है, मामला केवल प्रशासनिक स्तर पर लंबित किया जा रहा है।

Editor: कुलदीप शर्मा | Ganga News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *