हेड कांस्टेबल श्री विनेश पंवार के आकस्मिक निधन पर SP जीआरपी सुश्री अरुणा भारती सहित समस्त जीआरपी परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हेड कांस्टेबल श्री विनेश पंवार के आकस्मिक निधन पर SP जीआरपी सुश्री अरुणा भारती सहित समस्त जीआरपी परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हेड कांस्टेबल स्व० श्री विनेश पवार वर्ष 2005 में उत्तराखण्ड पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे तथा वर्ष 2023 में हेड कांस्टेबल बने। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने आईआरबी I,II व जनपद उत्तरकाशी सहित विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दी। दिनांक 26-10-2021 से वे जीआरपी उत्तराखंड हरिद्वार में नियुक्त होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण दिनांक 11-10-2026 को उनका आकस्मिक निधन हो गया। मृतक के शव को आज दिनांक 12.10.2026 को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर खड़खड़ी हरिद्वार पर अंतिम संस्कार किया गया ।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अरुणा भारती जीआरपी उत्तराखंड हरिद्वार सहित समस्त जीआरपी परिवार स्व0हेड कांस्टेबल श्री विनेश पवार को विनम्र एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *