भगवान दास संस्कृत महाविद्यालय में सफाईकर्मी की मौत पर छात्रों और स्टाफ का हंगामा

मनोज ठाकुर

भगवान दास संस्कृत महाविद्यालय में प्रधानाचार्य की कार्य शैली पर उठे सवाल


GANGA NEWS 24 – HARIDWAR | EXCLUSIVE
10 सितंबर 2026

भगवान दास संस्कृत महाविद्यालय में सफाईकर्मी की मौत पर हंगामा,

हरिद्वार। भगवान दास संस्कृत महाविद्यालय में कांवड़ मेले के दौरान सफाई कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मी धीरज की 9 अगस्त को छत से गिरने से मौत हो गई थी। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट थाने में दर्ज होने के बाद भी एक महीना बीत जाने के बाद भी FIR दर्ज नहीं हो पाई है।

पीड़ित परिवार ने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य पर कोई सहयोग न करने का आरोप लगाया है। वहीं स्टाफ ने भी प्रधानाचार्य की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठाए हैं।

इसी को लेकर स्टाफ और छात्रों द्वारा पिछले 3 दिन से विद्यालय परिसर में धरना दिया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवान दास संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री ज़शवीर जी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों और स्टाफ से अलग-अलग बैठकर बातचीत की और उनकी समस्याओं का समाधान कराया।

अध्यक्ष जी ने पीड़ित पक्ष को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और संविधान के अनुसार कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक रविंद्र जी, आशिमा जी सहित काफी संख्या में स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे। स्थानीय पुलिस के द्वारा कानून व्यवस्था बनाई.

– Ganga News 24 – Kuldeep Sharma | Haridwar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *