🔵 GANGA NEWS 24 | UJJAIN | BIG BREAKING
जेसीबी और क्रेन भी नहीं हिला सकीं खड़े हनुमान की प्रतिमा, अब IIT विशेषज्ञ करेंगे जांच
उज्जैन। सड़क चौड़ीकरण के लिए मंदिर का ढांचा हटाने के बाद उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को दूसरी जगह शिफ्ट करने का मामला चर्चा में है। प्रशासन ने जेसीबी और क्रेन से 10 दिन तक कोशिश की, लेकिन प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हिली।
अब IIT इंदौर की विशेषज्ञ टीम ने मंगलवार को 2 घंटे तक प्रतिमा और जमीन की जांच की। विशेष उपकरणों से पता लगाया जा रहा है कि प्रतिमा जमीन में कितनी गहराई तक है और नीचे किस प्रकार की संरचना है।

1000 साल पुरानी होने का दावा –
विक्रम विश्वविद्यालय के पुरातत्व विशेषज्ञ प्रो. डॉ. रमण सोलंकी के अनुसार प्रतिमा करीब 1000 वर्ष पुरानी हो सकती है। मालवा में परमार वंश और राजा भोज के काल में बेसाल्ट पत्थर पर प्रतिमाएं बनती थीं। पुराने समय में इंटरलॉक तकनीक से स्थापित किए जाने की भी संभावना।
भक्त इसे आस्था और भगवान का संकेत मान रहे हैं। स्थानीय लोग इसे ‘डॉक्टर हनुमान’ और मंदिर को ‘उज्जैन का एम्स’ कहते हैं। यहां हिंदू-मुस्लिम सभी समुदाय मन्नत मांगने आते हैं। पुजारी महेश बैरागी ने कहा – प्राथमिकता प्रतिमा की सुरक्षा है।
अब सभी की नजर IIT इंदौर की रिपोर्ट पर है।
रिपोर्ट – Ganga News 24 | Kuldeep Sharma

