₹17 हजार में डॉक्टर की ड्यूटी? उत्तराखंड में 600 MBBS इंटर्न हड़ताल पर, रात में सड़क पर सोने को मजबूर

🔴 GANGA NEWS 24 | UTTARAKHAND BREAKING

₹17 हजार में डॉक्टर की ड्यूटी? उत्तराखंड में 600 MBBS इंटर्न हड़ताल पर, रात में सड़क पर सोने को मजबूर

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों के करीब 600 MBBS इंटर्न हड़ताल पर चले गए हैं। इंटर्न डॉक्टरों का आरोप है कि उन्हें ₹17,000 का स्टाइपेंड 2017 से मिल रहा है, जो आज की महंगाई में नाकाफी है।

इंटर्न की मांग – स्टाइपेंड ₹17k से बढ़ाकर ₹30k किया जाए।

वहीं PG रेजिडेंट डॉक्टर भी आंदोलन में कूद गए हैं, उनकी मांग ₹70,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख करने की है।

तस्वीर में देखिए – आंदोलन कर रहे डॉक्टर रात में अस्पताल परिसर में जमीन पर सोने को मजबूर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लाखों रुपये और 10 साल की पढ़ाई के बाद लंबी ड्यूटी के बदले ये मानदेय जायज नहीं है। किराया, खाना, किताबें सब महंगा हो गया, पर स्टाइपेंड वहीं का वहीं।

ये हड़ताल अब सिर्फ पैसे की नहीं, बल्कि मेडिकल सिस्टम की कार्य परिस्थितियों पर बड़ा सवाल है।

GangaNews24 #Uttarakhand #MBBSStrike #InternDoctors #PGResident #MedicalCollege #Dehradun #Haldwani

रिपोर्ट – Ganga News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *