मनोज ठाकुर
बैरागी कैंप मेला भूमि पर कब्जों का सिलसिला जारी, मेला प्रशासन सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौन!
हरिद्वार। बैरागी कैंप मेला भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में कई दिनों से हरे पेड़ों पर आरी चल रही है।
आरोप है कि वन विभाग एवं सिंचाई विभाग की मिलीभगत से बिना अनुमति के मेला आरक्षित भूमि से हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। इससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है।
‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम को पलीता:
जहां एक ओर सरकार ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चला रही है, वहीं सिस्टम के उदासीन अधिकारी इस मुहिम को पलीता लगा रहे हैं।
UP सिंचाई विभाग पर सवाल:
हरिद्वार में स्थित उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीनों पर लगातार अवैध अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, लेकिन विभाग कार्रवाई करने के बजाय मौन साधे बैठा है। सवाल उठ रहा है आखिर कार्रवाई क्यों नहीं?
स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और मेला प्रशासन से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।

