बाल दिवस पर रंगों से सजा हरिद्वार: जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र की 18वीं वार्षिक चित्रकला प्रतियोगिता में 500 से अधिक बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बाल दिवस पर रंगों से सजा हरिद्वार: जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र की 18वीं वार्षिक चित्रकला प्रतियोगिता में 500 से अधिक बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 137वीं जयंती पर भव्य आयोजन; हरिद्वार शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 50 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

हरिद्वार, 14 नवंबर 2026।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 137वीं जयंती एवं बाल दिवस के पावन अवसर पर जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अपनी 18वीं वार्षिक अंतर-विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 50 विद्यालयों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति एवं कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से विभिन्न विषयों पर सुंदर चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता को चार आयु वर्गों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक समूह के लिए अलग-अलग विषय निर्धारित किए गए थे।

प्रतियोगिता के परिणाम एवं विजेता प्रतिभागियों का विवरण

समूह – A (कक्षा 1 से 3)

विषय – गुलाब का फूल (Rose Flower)

प्रथम पुरस्कार: शिवांश शर्मा, पिता श्री चंद्रकांत शर्मा – मॉडर्न पब्लिक स्कूल, हरिद्वार।

द्वितीय पुरस्कार: कनिष्का चुघ, पिता श्री तरुण कुमार चुघ – डी.ए.वी. स्कूल, जगजीतपुर।

तृतीय पुरस्कार: अक्षत चौहान – श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल।

सांत्वना पुरस्कार:

गम्या, पिता श्री हेमंत कुमार – द आर्यन एकेडमी।

अहिद, पिता श्री आदिल – द आर्यन एकेडमी।

अवि कर्णवाल – श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल।

तेजस्वी सिंह, पिता श्री लक्ष्मीकांत – डी.ए.वी. स्कूल, जगजीतपुर।

समूह – B (कक्षा 4 से 6)

विषय – चाचा नेहरू एवं बाल दिवस

प्रथम पुरस्कार: प्रियम्वदा भारद्वाज, पिता श्री विनायक भारद्वाज – डी.ए.वी. स्कूल।

द्वितीय पुरस्कार: शान्वी, पिता श्री रविशंकर कुमार – डी.पी.एस. रानीपुर।

तृतीय पुरस्कार: सुमित सिंह, पिता श्री खड़क सिंह – शिवडेल स्कूल।

सांत्वना पुरस्कार:

अनन्या, पिता श्री राजीव कुमार – उदेश्वर पब्लिक स्कूल, ज्वालापुर।

प्रेरणा चौहान, पिता श्री दिनेश चौहान – डी.ए.वी. स्कूल, जगजीतपुर।

सृष्टि, पिता श्री रोशन लाल – हरिद्वार पब्लिक स्कूल।

सलोनी, पिता श्री कृष्णपाल – नारायण शिक्षण संस्थान।

समूह – C (कक्षा 7 से 9)

विषय – बच्चों के सपनों का भारत (Children’s Dream India)

प्रथम पुरस्कार: रिदम दास, पिता श्री गोवर्धन दास – डी.पी.एस. रानीपुर।

द्वितीय पुरस्कार: तन्मय शेखर, पिता श्री राज शेखर – शिवडेल स्कूल।

तृतीय पुरस्कार: मन्नत जयसिंह, पिता श्री दीपक जयसिंह – डी.ए.वी. स्कूल, जगजीतपुर।

सांत्वना पुरस्कार:

गुड़िया, पिता श्री राजेश गुप्ता – माता वैष्णो स्कूल, ज्वालापुर।

विदुषी कटारा – डी.पी.एस. रानीपुर।

नंदिनी, पिता श्री अश्वनी चौहान – एम.वी.डी.एच.एस. स्कूल।

अवनी कश्यप, पिता श्री सुनील कुमार – द आर्यन एकेडमी, ज्वालापुर।

समूह – D (कक्षा 10 से 12)

विषय – AI: अवसर और चुनौतियाँ (AI – Opportunities & Challenges)

प्रथम पुरस्कार: राघवी अग्रवाल, पिता श्री रजनीश अग्रवाल – सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ज्वालापुर।

द्वितीय पुरस्कार: आद्या अरोड़ा, पिता श्री सुनीत अरोड़ा – डी.पी.एस. रानीपुर, हरिद्वार।

तृतीय पुरस्कार: रिया कश्यप, पिता श्री रणजीत सिंह – शिवडेल स्कूल।

सांत्वना पुरस्कार:

श्रेया चौहान, पिता श्री गौरव चौहान – डी.ए.वी. स्कूल, जगजीतपुर।

पुलकेश राजपूत, पिता श्री नरेंद्र कुमार – डी.ए.वी. स्कूल, जगजीतपुर।

अनन्या भारद्वाज, पिता श्री संदीप भारद्वाज – डी.ए.वी. स्कूल, जगजीतपुर।

हिमांशु पाल, पिता श्री अजय पाल – उदेश्वर पब्लिक स्कूल, ज्वालापुर।

विशेष बच्चों की प्रतिभा को मिला सम्मान

कार्यक्रम का एक अत्यंत प्रेरणादायक पक्ष विशेष बच्चों की सहभागिता रही। आकांक्षा स्कूल से 15 विशेष बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इन बच्चों ने अपनी स्वतंत्र कल्पनाशक्ति एवं रुचि के अनुसार स्वयं चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। संस्था की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष भावनात्मक एवं प्रेरणादायक स्वरूप प्रदान किया।

अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण एवं यातायात जागरूकता

प्रतियोगिता के विजेताओं एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण में ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री संदीप कुमार नेगी, संस्था के अध्यक्ष श्री पदम प्रकाश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश चौहान, सचिव श्री सुखबीर सिंह एवं कोषाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह ने सहभागिता की।

इस अवसर पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री संदीप कुमार नेगी ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, यातायात संकेतों का पालन करने तथा लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के संबंध में बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने बच्चों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।

पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश

संस्था के अध्यक्ष श्री पदम प्रकाश शर्मा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित नेहरू जी बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे और उनका मानना था कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। बच्चों को शिक्षा, संस्कार, स्वतंत्र चिंतन एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, प्रतिस्पर्धा की भावना एवं छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, विद्यालयों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी शिक्षा, संस्कृति, रचनात्मकता एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

निर्णायक मंडल एवं आयोजन में सहयोग

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका श्री पी.के. श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू द्विवेदी, श्रीमती नीलम एवं श्रीमती प्रविता पांडेय ने निभाई। निर्णायकों ने सभी समूहों की कलाकृतियों का मूल्यांकन कर प्रतिभागियों की रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रस्तुति के आधार पर परिणाम निर्धारित किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कंप्यूटर साक्षरता केंद्र @ NIMT Haridwar में नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं छात्राओं ने स्वयंसेवक के रूप में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इनमें प्राची, शशि, सुमन भट्ट, अंजलि मिश्रा, रेनू सैनी, आराधना, अदिति, अमृता वर्मा, हेमा, मेघा सैनी, प्रीति न्यूली, सपना, रितिका, शिवानी त्यागी एवं चांदनी श्रीकुंज शामिल रहीं।

शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में श्री विभोर चौधरी (हेड), सुश्री कमलप्रीत कौर (को-ऑर्डिनेटर), सुश्री सोनम विष्णोई एवं सुश्री जाह्नवी शर्मा शिवदत्त शर्मा, नितिन कुमार, जाकिर, संजय, सुनीत कुमार एवं विनीत कुमार राम भूषण गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में योगदान दिया एवं कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा ।

प्रतिभागी विद्यालय

इस प्रतियोगिता में डी.ए.वी. स्कूल, जगजीतपुर; शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय; द आर्यन एकेडमी, सराय-ज्वालापुर; हरिद्वार पब्लिक स्कूल; डी.पी.एस. रानीपुर; शिवडेल स्कूल, जगजीतपुर; शिवडेल स्कूल, बी.एच.ई.एल.; नारायण शिक्षण संस्थान; टॉडलर्स प्रगति स्कूल; श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल; एडवेंट स्कूल; रेनबो एकेडमी; उदेश्वर पब्लिक स्कूल सहित हरिद्वार के अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त आकांक्षा स्कूल के विशेष बच्चों की सहभागिता भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण आकर्षण रही।

भविष्य में और व्यापक स्तर पर आयोजन का संकल्प

कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश चौहान ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं उत्साह से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। संस्था आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित करने तथा अधिक से अधिक विद्यालयों एवं विद्यार्थियों को इससे जोड़ने का प्रयास करेगी।

अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *