पंचपुरी के राजा भगवान श्री गणेश की भव्य मूर्ति स्थापित, मुख्य यजमान समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग जी के द्वारा विधिवत पूजन किया

मनोज ठाकुर


पंचपुरी के राजा भगवान श्री गणेश की भव्य मूर्ति स्थापित, मुख्य यजमान ने किया विधिवत पूजन

हरिद्वार, 14 सितंबर 2026

आज श्री गणपति सेवा संघ द्वारा आयोजित गणेश उत्सव के अंतर्गत पंचपुरी के राजा भगवान श्री गणेश जी की भव्य मूर्ति स्थापना बड़े ही हर्षोल्लास के साथ की गई।

इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान समाजसेवी विशाल गर्ग परिवार सहित भगवान गणेश की प्रतिमा के रूप में पूजा-अर्चना एवं विधिवत पूजन किया गया। पंडाल को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। भगवान गणेश की विशाल और मनमोहक प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

पूजन के दौरान विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी से सभी भक्तों के जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर करने, सुख-समृद्धि, शांति एवं यश प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर गणपति सेवा संघ के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में गणपति बप्पा मोरया और मंगलमूर्ति मोरया के जयकारे गूंजते रहे।

GangaNews24 #GaneshUtsav2026 #PanchpuriKeRaja #Haridwar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *