हरिद्वार। ऋषिकुल घाट का नाम स्वर्गीय अंबरीश कुमार जी के नाम पर रखने की मांग
हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी के नेतृत्व में न्यू अंबरीश कुमार विचार मंच के अध्यक्ष सोम त्यागी और पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र में बताया कि हरिद्वार में अर्धकुंभ मेला-2026 के दृष्टिगत गंगा जी के तट पर ऋषिकुल में नवनिर्मित घाट का निर्माण किया जा रहा है। यह घाट आने वाले समय में श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए महत्वपूर्ण स्थल बनेगा। इसी संदर्भ में नवनिर्मित घाट का नाम “स्वर्गीय श्री अंबरीश कुमार जी गंगा घाट” के नाम पर रखे जाने की मांग की गई।
सोम त्यागी ने कहा कि स्वर्गीय अंबरीश कुमार जी हरिद्वार के पूर्व विधायक, समाजसेवी एवं लोकप्रिय जननेता रहे हैं। उनके योगदान को आज भी सम्मान के साथ स्मरण किया जाता है। घाट का नाम उनके नाम पर रखना सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास ने भी उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर एक घाट की मांग की।
सोम त्यागी और तरुण व्यास ने CDO को आश्वासन दिया कि घाट का रखरखाव, सौंदर्यकरण, चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था वे अपने खर्चे से वहन करेंगे

