जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार❄️

❄️जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार❄️


🔶 रेलवे स्टेशन हरिद्वार के सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग के दौरान 52 पव्वे देशी शराब ‘माल्टा’ बरामद 🔶
पुलिस अधीक्षक जीआरपी सुश्री अरुणा भारती के कुशल नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी जीआरपी अनुज के निकट पर्यवेक्षण में रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में अवैध मादक पदार्थों तथा शराब की तस्करी/परिवहन की रोकथाम हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा दिनांक 04 अक्टूबर 2026 की देर शाम रेलवे स्टेशन हरिद्वार के सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब ‘माल्टा’ बरामद हुई।
पुलिस द्वारा अभियुक्त गुलाब सिंह पुत्र चंद्रमा, निवासी रविदास मंदिर, जगदीशपुर, कनखल, जनपद हरिद्वार, उम्र लगभग 25 वर्ष, को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्यवाही की गई।
बरामदगी
52 पव्वे देशी शराब ‘माल्टा’
पुलिस टीम
1 हे0का0 39 पृथ्वी नेगी
2हे0का0 रविन्दर गिरी
3 का0 अमित कुमार, RPF
थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी/परिवहन की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *