7 KM सड़क का बोर्ड लगा, सड़क गायब — कुंभ मेला 2027 में जादूगरी शुरू!

मनोज ठाकुर

हरिद्वार, 05 अक्टूबर 2025:


🔴 BREAKING | KUMBH MELA 2027 | हरिद्वार | EXCLUSIVE

7 KM सड़क का बोर्ड लगा, सड़क गायब — कुंभ मेला 2027 में जादूगरी शुरू!

हरिद्वार, 05 अक्टूबर 2025: कुंभ मेला 2027 के नाम पर हरिद्वार में विकास कार्यों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। ज्वालापुर-ललताराव-चण्डी घाट मार्ग पर लगा एक बोर्ड बता रहा है कि 7 KM सड़क का नवीनीकरण और फुटपाथ निर्माण कार्य होना है, जिसकी लागत 427.26 लाख रुपये है।

बोर्ड पर लिखा है:
कार्य प्रारंभ – 25-03-2026
कार्य समाप्ति – 24-09-2026
कार्यदायी संस्था – प्रांतीय खण्ड, लो.नि.वि., हरिद्वार।

लेकिन हकीकत यह है कि मौके पर सड़क का कोई नामोनिशान नहीं है। कच्चा रास्ता, झाड़ियां और टूटी रेलिंग ही दिखाई दे रही है। इसी को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है और सोशल मीडिया पर इसे “अर्ध कुंभ की जादूगरी” कहा जा रहा है।

लोगों का कहना है – पहले डिवाइडर गायब हुए, फिर गमले गायब हुए, फिर स्ट्रीट लाइट के पोल गायब, फिर लॉकिंग टाइल और घाटों के पत्थर गायब, अब 7 KM की सड़क बिना बने ही बोर्ड पर बन गई।

जनता का सवाल: जब सड़क बनी ही नहीं तो 427 लाख का हिसाब कहाँ गया? क्या यह भी हर 5 साल वाला जादू है?

प्रशासन से मांग है कि इस कार्य की मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए।

📍 स्थान: ज्वालापुर-ललताराव-चण्डी घाट मार्ग, हरिद्वार
📅 रिपोर्ट: 05 अक्टूबर 2025

KumbhMela2027 #PWDHaridwar #7KMRoadScam #Jadugari #HaridwarNews #GangaNews24Official

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *