कुम्भ के कार्यों में उठ रहे है सवाल ?

दोस्तों नीचे सुभाष घाट का गूगल मैप है, पैमाइश पर लगभग 62000 स्क्वायर फीट एरिया बनता है, सीढ़ियां मिलाकर 70-75000 स्क्वायर फीट जिस पर रेड स्टोन लगना है।

खुलासा: लागत VS बजट –

  • बाजार दर: 50 MM मोटाई का रेड स्टोन ऑनलाइन ₹15-20/sq ft, बाजार में ₹20/sq ft आसानी से
  • लगाई + मटेरियल + घिसाई = अधिकतम ₹60/sq ft
  • 75000 sq ft x ₹60 = लगभग ₹50 लाख
  • ड्रेनेज, पाइप, गऊघाट नई रेलिंग व छोटे-मोटे काम = ₹1 करोड़
  • कुल अधिकतम खर्च = लगभग ₹2 करोड़

पर बजट है ₹66 करोड़ 76 लाख 23 हजार!

हर की पौड़ी का सौंदर्यीकरण पहले ही हिंदुजा फाउंडेशन द्वारा महिला घाट पुनर्निर्माण + बुजुर्गों/विकलांगों के लिए चेयर लिफ्ट लगाकर किया जा चुका है। वहां फर्श-सीढ़ियां बहुत बढ़िया हालत में हैं। काम केवल सुभाष घाट और मालवीय द्वीप पर होना है।

शेष ₹64.76 करोड़? जाह्नवी मार्केट अधिग्रहण या कुछ और – स्थिति स्पष्ट नहीं। बसें पहले भी खरीदी गई थीं, फिर अनुपयोगी बताकर रोडवेज को सौंप हरिद्वार-देहरादून, हरिद्वार-ऋषिकेश रूट पर चलाई गईं।

जनता से 4 सवाल – अर्ध कुंभ 2027 से पहले:

  1. क्या अर्ध कुंभ 2027 मेले के लिए चल रहे कामों से आप संतुष्ट हैं?
  2. क्या आपको इससे कोई लाभ/सुविधा प्राप्त होगी?
  3. क्या इन कामों से हरिद्वार की सूरत बदलेगी?
  4. क्या हरिद्वार के 11 विधायक, 1 सांसद, 1 मेयर, लगभग 70 पार्षद या कोई जनप्रतिनिधि बेशुमार धन की बर्बादी रोक जन-उपयोगी कामों में लगवाने की पहल करेगा?
  5. आज तक के कुंभ में कभी इतना बजट नहीं आया यह भी बड़ा सवाल है और इस पैसे को कहा लगाया जा रहा है इसका ध्यान हरिद्वार के नेताओं को होना चाहिए
  6. 2010 कुंभ जिस तरीके से अधिकारी और नेताओं की साथ घाट की वजह से 180 करोड रुपए के कार्य आज तक भी नहीं पूर्ण हो पाए क्या की कैग की रिपोर्ट में खुलासा

आप क्या सोचते हैं, कमेंट कर जरूर बताइए।

Editor: कुलदीप शर्मा | Ganga News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *