कुनिका ने इसे शेयर करते हुए लिखा है- जियो बिटिया रानी! ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ के प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकारी नौकरियों, शिक्षा और छात्रवृत्ति में आरक्षण का आधार जाति के बजाय केवल आर्थिक स्थिति (आय) होना चाहिए।

दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ जोर पकड़ रहा है। जाति-आधारित आरक्षण और UGC के इक्विटी नियमों के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारियों ने जोरदार 21-22 अगस्‍त को विरोध प्रदर्शन किया।

हालांकि, बिना अनुमति जुटने के कारण पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक प्रदर्शनकारी लड़की का वीडियो खूब सर्कुलेट हो रहा है, जिसे एक्‍ट्रेस कुनिका ने भी शेयर किया है।

वीडियो में लड़की दो टूक शब्‍दों में कहती है कि ‘हम आरक्षण छोड़ देंगे भईया, लेकिन पहले यह तय हो कि जिस स्‍कूल में कूड़ा साफ करने वाला बच्‍चा पढ़ता है, उसी स्‍कूल में प्रधानमंत्री का भी बच्‍चा पढ़े। तब जाकर मेरिट और टैलेंट की बात करना।’

कुनिका ने इसे शेयर करते हुए लिखा है- जियो बिटिया रानी! ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ के प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकारी नौकरियों, शिक्षा और छात्रवृत्ति में आरक्षण का आधार जाति के बजाय केवल आर्थिक स्थिति (आय) होना चाहिए।

UGC के नए इक्विटी नियमों और क्रीमी लेयर के प्रावधानों के साथ ही SC/ST एक्‍ट के कथित दुरुपयोग को रोकने और उसमें बदलाव की भी मांग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *