उत्तर प्रदेश में करीब ₹30,000 करोड़ के निवेश से तीन नए यूरिया प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है।

उत्तर प्रदेश में करीब ₹30,000 करोड़ के निवेश से तीन नए यूरिया प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्लांट गोरखपुर, शाहजहांपुर और जगदीशपुर में प्रस्तावित हैं। केंद्र सरकार अगले एक महीने में इन प्रस्तावों पर फैसला ले सकती है।

गोरखपुर में HURL अपने मौजूदा यूरिया प्लांट के साथ एक और प्लांट लगाने का प्रस्ताव लेकर आई है। शाहजहांपुर में KRIBHCO की सब्सिडियरी ने नए प्लांट के लिए केंद्र को आवेदन दिया है, जबकि जगदीशपुर में Indo Rama नया यूरिया प्लांट लगाने की तैयारी में है।

देश में हर साल करीब 4 करोड़ टन यूरिया की खपत होती है, जबकि घरेलू उत्पादन करीब 3 करोड़ टन है। करीब 1 करोड़ टन यूरिया की जरूरत आयात से पूरी होती है। ऐसे में नए प्लांटों के जरिए घरेलू उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता घटाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *