ऑपरेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली भगवानपुर

ऑपरेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी व लूट की योजना बनाते 04 आरोपितों को धर दबोचा

आरोपित के कब्जे से, अवैध चाकू, प्लास, पेचकश व 02

क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के दिशा निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के कुशल नेत्तृव मे पुलिस टीम का गठन किया गया।

जिसके फलस्वरूप गठित पुलिस टीम द्वारा 08/09.10.2026 की रात्रि को चौकी कालीनदी पुलिस टीम क्षेत्र ने मुखबिर खास कि सूचना पर बढ़ेडी बुजुर्ग रोड स्थित खंडहरनुमा सरदारों के डेरे से लूट की योजना बना रहे हैं चार आरोपितों को एक अवैध चाकू, व चोरी करने के सामान के साथ पकडा गया।

पूछताछ में आरोपित द्वारा राहगीरों को चाकू दिखाकर लूटने तथा ऐसा अवसर न मिलने पर फैक्ट्रियों में चोरी करने की योजना बनाए जाने की बात बताई गई व कब्जे से एक अदद चाकू व चोरी करने के औजारो के साथ पाये गये। पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते रोकते हुए चारों आरोपितों को पकडा गया।
आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नाम पता आरोपित
1.मोईन पुत्र इमरान, निवासी ग्राम चौल्ली शाहबुद्दीनपुर, कोतवाली भगवानपुर, हरिद्वार,
2.आदिल पुत्र दिलदार, निवासी ग्राम चौल्ली शाहबुद्दीनपुर,
3.हुसैन पुत्र शकील, निवासी ग्राम मक्खनपुर।
4.निशान्त पुत्र प्रेमपाल, निवासी ग्राम बैसानी, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर (उ0प्र0), हाल निवासी ग्राम रायपुर, कोतवाली भगवानपुर, हरिद्वार।

बरामदगी का विवरण
01 अवैध चाकू
01 प्लास
01 पेचकश
02 लोहे के सरिये

पुलिस टीम
उ0नि0 संजीव चौहान
हे0कां0 संजीव यादव
कां0गोविन्द सिंह
कां0 रमेश चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *