गंगा न्यूज़ 24 • हरिद्वार
अपहरण की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
हरिद्वार। चण्डी चौक के पास आपसी लड़ाई-झगड़े के दौरान दी गई अपहरण की झूठी सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
दिनांक 18/19.11.2026 की रात्रि चण्डी चौक, हरिद्वार के पास कुछ युवकों के बीच आपसी लड़ाई-झगड़ा एवं शोर-शराबा हुआ। अपने आपसी विवाद को छिपाने के उद्देश्य से उन्हीं युवकों में से किसी द्वारा पुलिस को अपहरण की झूठी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही चौकी रोड़ीबेलवाला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित युवकों को चौकी पर बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में आपसी विवाद छिपाने के लिए अपहरण की झूठी सूचना देने का खुलासा हुआ।
पुलिस द्वारा सभी संबंधित युवकों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
हरिद्वार पुलिस की अपील है कि पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह न करें। अफवाह फैलाने एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
गंगा न्यूज़ 24

