पतंजलि फूड पार्क में पानी क़ी निकासी को लेकर किसान द्वारा लगाया आरोप

🔴 हरिद्वार BREAKING | 16 सितम्बर 2026 | GANGA NEWS 24 OFFICIAL

किसान का आरोप – फूड पार्क से खेत में पानी आने से फसल को नुकसान – प्रदूषण बोर्ड ने 10 दिन में रिपोर्ट तलब की

स्थान: फेरूपुर रामखेड़ा, धनपुरा, हरिद्वार

किसान श्री सुभाष कुमार द्वारा सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज शिकायत CMHL-112025-3-888483 के आधार पर उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रूड़की ने M/s Patanjali Foods Ltd, Patanjali Food & Herbal Park, हरिद्वार-लक्सर रोड को पत्र जारी कर कहा – खेत में पानी जाने से फसल नुकसान की शिकायत मिली है, रोकथाम की व्यवस्था करें और 10 दिन में अनुपालन आख्या दें।

किसान का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से बरसात/फैक्ट्री क्षेत्र का पानी खेत में आता है जिससे फसल प्रभावित होती है। मामला जांचाधीन है।

नोट: यह समाचार शिकायत और प्रदूषण बोर्ड के पत्र के आधार पर है। सभी पक्षों का वर्जन और आधिकारिक जांच रिपोर्ट आना शेष है।

Haridwar #PatanjaliFoodPark #KisanKiAwaaz #PollutionBoard #Uttarakhand #GangaNews24Official

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *