बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में वडोदरा सांसद डॉ. हेमांग जोशी को युवा मोर्चा का प्रमुख बनाया गया है। 35 साल की उम्र के हेमांग जोशी 33 साल की उम्र में वडोदरा से जीतकर सांसद बने थे।
उन्होंने दो साल में ही राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश किया है। करीब साल भर पहले जब उन्हें गुजरात बीजेपी युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के लिए कुल तीन चर्चा में थे। इनमें शक्ति सिंह, हरियाणा के मंत्री गौरव गौतम और डॉ. हेमांग जोशी। आखिर में बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने हेमांग जोशी को युवा मोर्चा की कमान सौंपी। 31 जनवरी, 1991 को गुजरात के पोरबंदर में जन्में हेमांग जोशी बीजेपी के युवा सांसदों में हैं। उन्होंने वडोदरा की एमएस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई है।

