जौनसार-बावर के गौरव पूर्व IAS हरि चन्द सेमवाल उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के सदस्य नियुक्त
देहरादून/चकराता। जौनसार-बावर के सपूत एवं उत्तराखंड के वरिष्ठ पूर्व आईएएस अधिकारी श्री हरि चन्द सेमवाल जी को उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
उत्तराखंड शासन, गृह अनुभाग-3 के आदेश संख्या-154/XX-3/2026 के क्रम में राज्यपाल के आदेश दिनांक 25 अगस्त 2026 द्वारा मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 की धारा-22(1) के अंतर्गत उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
यह नियुक्ति न केवल उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव, न्यायप्रियता और ईमानदार छवि का सम्मान है, बल्कि पूरे जौनसार-बावर क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। बतौर आईएएस अधिकारी प्रदेश की सेवा में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के चलते उन्हें मानव अधिकारों की रक्षा जैसे संवेदनशील दायित्व के लिए चुना गया है।

