राम मंदिर में चढ़ावा राशि का ब्योरा अब वेबसाइट पर होगा अपलोड, सीता रसोई में प्रसाद व्यवस्था बदलेगी


पूरी खबर गंगा न्यूज़ 24

राम मंदिर में चढ़ावा राशि का ब्योरा अब वेबसाइट पर होगा अपलोड, सीता रसोई में प्रसाद व्यवस्था बदलेगी

अयोध्या। राम मंदिर में अब ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है, जिससे आगे कभी भी चढ़ावा चोरी जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। सीईओ के मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था संभालते ही व्यापक परिवर्तन दिखने लगेगा।

मंदिर ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि ने हाल ही में अपने अयोध्या प्रवास के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि काउंटिंग व्यवस्था को पारदर्शी व सुरक्षित बनाने का काम शुरू हो गया है। अब रोजाना काउंटिंग राशि और दर्शनार्थियों की संख्या का विवरण भी जल्द मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट पर अपलोड करने की तैयारी की जा रही है।

सीईओ जितेंद्र मिश्र ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके दो दिनों के प्रवास के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर बैठकें चलीं, जिसमें व्यवस्था को फूलप्रूफ और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने पर मंथन किया गया। मंदिर में अब आरती के साथ गायन का कार्यक्रम भी शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालु हमारे अतिथि हैं, उनको यहां पूरा सम्मान मिलना चाहिए।

संपादक: कुलदीप शर्मा | Ganga News 24 | अयोध्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *