नशा तस्करो के विरुद्व लक्सर पुलिस की कार्यवाही

प्रेस नोटकोतवाली लक्सर
दिनांक-15.09.2026

नशा तस्करो के विरुद्वलक्सर पुलिस की कार्यवाही

15.82 अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (स्मैक/ चरस/ गांजा व अवैध शराब आदि) तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद पुलिस को निर्देशित किया जा रहा है ।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से थाना स्तर पर पुलिस टीमें गठित कर पुलिस टीमो को क्षेत्र में लगातार सक्रिय कर अवैध तस्करी/बिक्री हेतु सम्भावित स्थानो पर छापेमारी व निगरानी की जा रही है ।

पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में एक्टीव रहकर दिनाक 14/15.09.2026 को चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से 01 व्यक्ति को 15.82 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-942/26 धारा 8/21 N.D.P.S. Act बनाम मुशरत

गिरफ्तार अभियुक्त-
1- मुशरत पुत्र रियासत निवासी ग्राम खडण्जा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

विवरण बरामदगी-
1-15.82 ग्रामअवैध स्मैक

पुलिस टीम-
1-उ0नि0 राजीव उनियाल-कोतवाली लक्सर
2-हे0का0 महेन्द्र चौहान-कोतवाली लक्सर
3-हे0कानि0 अरविन्द रावत–कोतवाली लक्सर
4-कानि0 1155 देवेन्द्र सिह-कोतवाली लक्सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *