केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने तमिलनाडु-पुडुचेरी के दौरे में तिरुवन्नामलाई के प्रसिद्ध अरुणाचलेश्वर मंदिर (अन्नामलाईयार मंदिर) और श्री रमण आश्रम का दौरा कर विशेष पूजा-अर्चना की थी। अमित शाह ने भगवान शिव (अरुणाचलेश्वर) और देवी उन्नामलाई अम्मान के दर्शन करके विधि-विधान से अनुष्ठान किया था। तिरुवन्नामलाई पहुंचने पर उनका स्वागत कलेक्टर वंदना गर्ग ने किया था। शाह इस दौरे में मंदिर के बाद उन्होंने गिरिवलम पथ पर स्थित श्री रमण महर्षि आश्रम भी गए थे। उन्होंने यहां श्रद्धांजलि अर्पित की। अमित शाह के दौरे के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे और शहर में लगभग 1,500 पुलिसकर्मी तैनात रहे थे। इस दौरे का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कलेक्टर वंदना गर्ग दौड़ लगा रही है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने तमिलनाडु-पुडुचेरी के दौरे में तिरुवन्नामलाई के प्रसिद्ध अरुणाचलेश्वर मंदिर (अन्नामलाईयार मंदिर) और श्री रमण आश्रम का दौरा कर विशेष पूजा-अर्चना की थी.

