हरिद्वार में भगवान श्रीचंद्र महाराज की 532वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य शोभायात्रा
हरिद्वार। उदासीन संप्रदाय के संस्थापक भगवान श्रीचंद्र महाराज की 532वीं जयंती की पूर्व संध्या पर हरिद्वार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ श्री चंद्राचार्य चौक से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में संपन्न हुई।

भगवान परशुराम चौक पर पुष्प वर्षा कर स्वागत
भगवान परशुराम चौक पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक जी ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भगवान चंद्राचार्य जी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र “जय श्री चंद्र” के जयघोष से गूंज उठा।
संतों ने दिया संदेश
इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि आचार्य श्रीचंद्र जी ने सनातन परंपरा व मानव सेवा को नई दिशा दी। उनका जीवन त्याग, तपस्या और साधना का प्रतीक है।

वहीं श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत रामनौमी दास महाराज ने कहा कि आचार्य श्रीचंद्र के संदेश – आध्यात्मिकता, सेवा, संयम और मानव कल्याण आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
नया उदासीन अखाड़े के मुखिया महंत भगत राम जी ने युवाओं से आचार्य श्रीचंद्र जी के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर राघवेन्द्र दास, कोठारी गोविंद दास, कोठारी नितिन दास, पूर्व विधायक संजय गुप्ता सहित विभिन्न अखाड़ों के महंत, महामंडलेश्वर, संत-महात्मा,

कार्यक्रम में रामेश्वर आश्रम के परम अध्यक्ष बाल संत रामेश्वरनंद सरस्वती जी महाराज, युवा संत रवि देव जी महाराज, अखाड़े के कोठारी जी, NYK केंद्र के अध्यक्ष पंडित पदम प्रकाश शर्मा, दिनेश बाली, ऋषि शर्मा, संजय शर्मा, मनोज ठाकुर, शीतल आचार्य, सुनील प्रजापति, वंदना आर्य, कुलदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

