श्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. सीएम बनने के बाद वह विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए. इस दौरान शुभेंदु जोरासांको ठाकुरबाड़ी में पहुंचे थे. यहां कार्यक्रम में लोग ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे थे. इसी दौरान शुभेंदु अधिकारी ने लोगों को चुप कराया और कहा कि वह सबके मुख्यमंत्री हैं.
शुभेंदु अधिकारी टैगोर के पैतृक घर पर पहुंचे थे. उन्होंने यहां कहा कि यह राजनीतिक खींचतान का समय नहीं है.शुभेंदु अधिकारी बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के कुछ ही मिनट बाद रवींद्रनाथ टैगोर की 166वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने जोरसांको ठाकुरबाड़ी गए थे. उन्होंने कहा कि आगे बहुत बड़ी जिम्मेदारियां हैं. जो लोग राजनीतिक खींचतान करना चाहते हैं, वे करते रहें, हम आगे बढ़ेंगे.

