केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के ऑफिस का विवाद थमता नजर नहीं रहा है। अबतक उनके चार अतिरिक्त निजी सचिवों को हटा दिया गया है। हालिया हटाए गए अतिरिक्त निजी सचिव (APS) का नाम सिद्धार्थ यादव है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के ऑफिस का विवाद थमता नजर नहीं रहा है। अबतक उनके चार अतिरिक्त निजी सचिवों को हटा दिया गया है। हालिया हटाए गए अतिरिक्त निजी सचिव (APS) का नाम सिद्धार्थ यादव है।

भूपेंद्र यादव के ऑफ़िस से चार लोगों को अचानक हटाया जाना बड़े सवाल खड़े कर रहा है। यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय (PMO) तक पहुंच गया है। द इकनॉमिक टाइम्स की एक खबर के अनुसार, सिद्धार्थ यादव ने 1 जुलाई, 2024 को भूपेंद्र यादव के बतौर अतिरिक्त निजी सचिव जॉइन किया था। सिद्धार्थ यादव को ‘तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया’।
बीते शुक्रवार को भूपेंद्र यादव के चारों अहम सहयोगियों को हटा दिया गया, जिनमें प्राइवेट सेक्रेटरी अमर सिंह और एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी शैलेश कुमार सिंह और आयुष सरन शामिल हैं।
इनमें से आखिरी तीन यादव के ऑफिस से तब से जुड़े हैं जब वे पिछली बार श्रम और रोजगार मंत्री थे। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की ओर से ट्रांसफर/हटाने के आदेश इसके बाद जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *