हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 17 आईएएस और 22 एचएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 17 आईएएस और 22 एचएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

इस लिस्ट में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शिमला शहर की एसडीएम ओशिन शर्मा का भी नाम शामिल है। सरकार ने ओशिन शर्मा को एसडीएम पद से हटाकर आयुष विभाग का जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया है। बता दें कि पिछले महीनों ओशिन शर्मा के एक रील को काफी विवाद हुआ था। इस रील के बाद सरकार ने उनको फटकार भी लगाई थी। इस घटनाक्रम के बाद ओशिन शर्मा ने कुछ दिनों तक सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन अब एक बार फिर से वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं।

दरअसल ओशिन शर्मा ने फरवरी महीने में एक जिम सप्लीमेंट की प्रमोशन की थी। उन्होंने इस सप्लीमेंट के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो को लेकर विवाद हो गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने आरोप लगाए थे कि ओशीन शर्मा सरकारी अफसर हैं और ऐसे निजी कंपनी के उत्पादों की प्रमोशन नहीं कर सकती हैं। उन्होंने इसेह सर्विस रूल के खिलाफ बताया था। जब इस मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा तो बात सरकार तक पहुंच गई। इस मुद्दे पर उन्हें सरकार ने फटकार भी लगाई थी। डीसी शिमला ने भी उन्हें चेतावनी जारी की थी। इसके बाद ओशीन शर्मा ने 2 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट किए थे। करीब 44 दिन बाद अब फिर से वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *