प्रेस विज्ञप्ति श्रीमद् भागवत कथा द्वितीय दिवस
………………
हरिद्वार, 2 जून 2026 पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।
पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा सर्व जन कल्याण हेतु श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर रामनगर कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कथा के द्वितीय दिवस पर कथाव्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री जी ने शुकदेव आगमन, राजा परीक्षित संवाद और धुंधुकारी मोक्ष के प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक और जीवंत वर्णन किया, जिसे सुनकर पांडल में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
भागवत साक्षात् कृष्ण का स्वरूप है
व्यासपीठ से कथा की महिमा पर प्रकाश डालते हुए पूज्य कथाव्यास जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कोई साधारण ग्रंथ नहीं, बल्कि साक्षात् भगवान श्रीकृष्ण का वांग्मय स्वरूप है। पुरुषोत्तम मास में इसका श्रवण और भी अधिक फलदायी हो जाता है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य के पूर्व जन्मों के पुण्य उदय होते हैं, तभी उसे भागवत कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इसके श्रवण मात्र से ही जीव के जनम-जनम के पाप और संताप मिट जाते हैं।

धुंधुकारी मोक्ष प्रसंग से दी सीख
द्वितीय दिवस की कथा में धुंधुकारी के मोक्ष का प्रसंग सुनाते हुए महाराज जी ने बताया कि किस प्रकार महापापी धुंधुकारी को प्रेत योनि से मुक्ति दिलाने के लिए उसके भाई गोकर्ण ने भागवत कथा का आयोजन किया। कथा के प्रभाव से सात गांठों वाला बांस फट गया और धुंधुकारी दिव्य रूप धारण कर बैकुंठ धाम को गया। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समाज में संस्कारों के महत्व और कुसंगति से बचने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान बीच-बीच में गाए गए भजनों और हरिनाम संकीर्तन पर पांडल में बैठे श्रद्धालु अपने स्थानों पर खड़े होकर झूमने और नाचने लगे। पूरा वातावरण “जय श्री कृष्ण” और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
कथा के विश्राम पर मुख्य यजमानों सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने श्रीमद्भागवत आरती में भाग लिया और व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर शांति दर्गन, वीना धवन,रशमी गोस्वामी,शिमला उपाध्याय,किरन शर्मा,भारत भूषण शर्मा,विनोद ठाकुर, राहुल ठाकुर,लक्ष्मी शर्मा,महेंद्र शर्मा,वंदना गुप्ता,मीनू चौधरी,रिंकू शर्मा,रीना जोशी,वंदना अरोड़ा,मीनू शर्मा,रेखा आर्य,ममता शर्मा,सौरव शर्मा,पूनम राजू,पंडित आदित्य जगूड़ी,पंडित सचिन पैन्यूली आदि ने भागवत पूजन किया

