सीनियर सिटीजन फोरम हरिद्वार ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस समारोह

सीनियर सिटीजन फोरम हरिद्वार ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस समारोह

सचिव श्री सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया कि सीनियर सिटीजन फोरम हरिद्वार की स्थापना 2 अगस्त 2010 को हुई,
आज है २ अगस्त का दिन, आज का दिन है बड़ा महान, आज के दिन एक वृक्ष लगा था,
“सीनियर सिटीजन फोरम” है जिसका नाम ।आज हम इसी दिन को मनाने के लिए होटल गार्डेनिया में एकत्रित हुए हैं।
श्रीमती सरोज जैन ने संस्थापक सदस्यों श्री सर्वेश गुप्ता, श्री अशोक मानिकतला, श्री एस एस पी सहगल एवं श्री जे डी गोयल जी का परिचय दिया और उनके योगदान को याद किया ।
श्री एम के मित्तल( पूर्व निदेशक भेल, हरिद्वार), श्री पी एन मलिक, श्री जे एल पाहवा जी, श्री पी के जैन , अध्यक्ष अजीत जैन, सचिव सुधीर कुमार अग्रवाल, एम के रैना , president AISCCON, श्री संजीव गुप्ता जी एवं संस्थापक सदस्यों ने दीप प्रज्वलित किया।
श्री एम के मित्तल, अध्यक्ष अजीत जैन एवं सचिव सुधीर कुमार अग्रवाल ने संस्थापक सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया ।


वरिष्ठ पत्रकार एवं गायक मेहताब आलम, चंद्रमा की तरह पूरे कार्यक्रम में सुरों की चांदनी बिखेरते रहे।
प्रसिद्ध गायिका शीना भटनागर ने बहुत सुंदर भजन एवं गानों से सारा माहौल संगीतमय बना दिया ।
प्रसिद्ध कवि सुभाष मलिक ने इस अवसर पर अपनी मौलिक प्रस्तुति दी ।
कार्यक्रम में keyboard एवं vocal गीत सत्यम् शिवम् सुंदरम पर सामूहिक प्रस्तुति देने वाले श्रीमती सुरेखा पालगे , सविता अग्रवाल,श्री सुरेश पालगे,एन के राजू,विपिन शर्मा,राज अनेजा,जया रैना एवं श्री एस के अग्रवाल ने एक सामूहिक भावना, अभ्यास और तालमेल का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।सचिव एस के अग्रवाल ने अपने म्यूजिक टीचर राहुल अरोड़ा, जो स्ट्रिंग म्यूजिक केयर, हरिद्वार के निदेशक हैं, का परिचय कराया और उन्हें आशीर्वाद दिया ।
सभी के सम्मान में जोरदार तालियां बजाईं गई।
अंत में संस्था सचिव एस के अग्रवाल ने संस्थापक सदस्यों , सभी सदस्यों, आयोजन समितियों के प्रतिनिधियों,कलाकारों, होटल गार्डेनिया का आभार प्रगट किया, जिनकी गरिमामयी उपस्थिती ने इस प्रथम स्थापना दिवस को विशेष बना दिया । उन्होंने कहा कि,


यदि आज का यह समारोह आपके चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाये, आपके मन में अपनापन जगा जाऐ, और आपको अगले वर्ष फिर मिलने की उत्सुकता दे जाए, तो समझ लीजिए हमारा प्रथम स्थापना दिवस समारोह सफल हो गया।
मिडिया प्रभारी श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग २१० सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *