GANGA NEWS 24 OFFICIAL | BIHAR POLITICS BREAKING | 16 सितम्बर 2026
RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, ‘हम’ का समर्थन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि 2029 से पहले सभी बीजेपी शासित राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दिया जाएगा। अमित शाह की घोषणा के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है।
एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू और लोजपा (रामविलास) ने बीजेपी से अलग रुख अख्तियार कर लिया है, वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने इसका समर्थन किया है। इस बीच राजद ने नीतीश कुमार को सरकार बनाने का ऑफर दे दिया।
UCC के प्रावधान सामने आने के बाद ही जदयू लेगा फैसला: विजय चौधरी
बिहार के मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा – अभी UCC विधेयक के प्रावधान सार्वजनिक नहीं हुए हैं, इसलिए अंतिम रुख तय करना जल्दबाजी होगी। प्रावधान आने के बाद अध्ययन कर अमित शाह से चर्चा होगी।

