अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने खड़खड़ी शमशान घाट पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री/मेजर जनरल सेवानिवृत्त बीसी खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर चादर चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता के निधन को प्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि बीसी खंडूड़ी एक ईमानदार, अनुशासित और दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि सेना से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में खंडूरी जी ने अपनी कार्यशैली और सादगी से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान संत समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, महंत रविदेव शास्त्री सहित अनेक संत-महात्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *