BREAKING: हरिद्वार विकास प्राधिकरण के PIO पर सूचना आयोग का शिकंजा, ₹10,000 का जुर्माना
आरटीआई क्लब उत्तराखंड के सदस्य अजीत सिंह चौहान द्वारा गायत्री बिहार भू-उपयोग मामले में मांगी गई सूचना पर भ्रामक और देरी से जवाब देने पर सूचना आयोग उत्तराखंड के आयुक्त दलीप सिंह कुंवर ने लोक सूचना अधिकारी प्रशांत सैमवाल (AE, हरिद्वार विकास प्राधिकरण) को दोषी मानते हुए ₹10,000 का जुर्माना लगाया है।
आयोग ने हरिद्वार विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को भी विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन जनहित याचिका 30/2021 से जुड़ा है, जहाँ प्राधिकरण द्वारा गलत शपथपत्र देने का मामला उजागर हुआ है।

