विश्व पुस्तक दिवस पर सराहनीय पहल
हरिद्वार उत्तराखंड
विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर “पहली पहल एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा एक सराहनीय सामाजिक कार्य किया गया। संस्था की अध्यक्ष नीतू सिंह एवं कार्यकर्ता परवीन अरोड़ा जी नमन जैन ने जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर किताबों का वितरण किया।

इस अभियान के तहत हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बच्चों को नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक की पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों तक शिक्षा का साधन पहुंचाना है, जो आर्थिक कारणों से किताबें नहीं खरीद पाते।

संस्था की अध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि किताबें ज्ञान का सबसे बड़ा स्रोत होती हैं और हर बच्चे को पढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। इस तरह के प्रयास न केवल बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ाते हैं।
स्थानीय लोगों ने “पहली पहल” संस्था के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने की उम्मीद जताई।

